फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There was a plan to take the medicines to Pokhara.

Maharajganj News: भारत से प्रतिबंधित नशीली दवाएं लेकर नेपाल पहुंचे दो गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
There was a plan to take the medicines to Pokhara.
सोनौली। भारत से प्रतिबंधित नशीली दवाएं लेकर नेपाल पहुंचे दो युवकों को सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 520 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सशस्त्र पुलिस बल के डीएसपी कृष्ण कुमार भट्टराई ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को शनिवार को भैरहवा में एक होटल के सामने से हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में युवकों ने नौतनवा चौराहे के पास एक दुकान से गोलियां खरीदकर पगडंडियों के रास्ते नेपाल पहुंचाने की बात कही है। दवाओं को पोखरा ले जाने की योजना थी।
विज्ञापन

नेपाल के रूपनदेही जिले के सिद्धार्थनगर नगरपालिका-13 स्थित देवकोटा चौक, भैरहवा में शनिवार को सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल की सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय डांडा, रूपनदेही की वाहन मोबाइल टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान एक होटल के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो युवकों की तलाशी ली गई। उनके पास से 500 पीस टैपेंटाडोल और 20 पीस ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों की पहचान सुमन गुरुंग और अभिषेक धिमिरे, निवासी पोखरा, नेपाल के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि दवाएं कहां से खरीदी गईं और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed