फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There was a conflict between the municipality and the irrigation department over the food plaza

Maharajganj News: फूड प्लाजा पर नगर पालिका और सिंचाई विभाग में ठनी

Tue, 09 Sep 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
There was a conflict between the municipality and the irrigation department over the food plaza
नौतनवा। नगर के गांधी चौक पर स्थापित फूड प्लाजा को हटाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से नगर पालिका को दिए गए नोटिस के बाद दोनों विभागों में ठन गई है।
विज्ञापन

मामला अखबार की सुर्खियों में आया तो नोटिस के जवाब में नगर पालिका ने उस पुल पर अपना दावा जताते हुए कहा कि वहां डीएम से स्वीकृति लेकर फूड प्लाजा बनाया गया है।
उधर इस जवाब से सिंचाई विभाग और नगर पालिका के बीच कागजी पेंच फंस गया है। वहीं डीएम का हस्तक्षेप सामने आने के बाद अब सिंचाई विभाग बैकफुट होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बताया गया है कि सिंचाई खंड प्रथम के सहायक अभियंता ने कुछ दिनों पूर्व अधिशासी अधिकारी को पत्र जारी कर नौतनवा के गांधी चौक पर मौजूद फूड प्लाजा को सिंचाई विभाग के पुल पर स्थापित होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ईओ को पत्र जारी करके उसे तत्काल प्रभाव से हटाने को कहा था। साथ ही पत्र में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि उसे जल्द हटाया नहीं गया तो विभाग अभियान चलाकर फूड प्लाजा को हटाएगा और उस पर आने वाला खर्च नगर पालिका से वसूल करेगा।

पत्र मिलने के बाद कब्जा हटाने की बजाए नगर पालिका ने भी सिंचाई विभाग को पत्र भेजकर कहा कि जिस पुल पर फूड प्लाजा बना है, उसका निर्माण नगर पालिका ने ही वर्ष 2007 में डीएम की स्वीकृति पर कराया था।
इसके बाद डीएम की स्वीकृति के आधार पर ही वर्ष 2023 में वहां फूड प्लाजा बना है। जवाब आने के बाद सिंचाई विभाग बैकफुट पर आता दिख रहा है।
फिलहाल सभी की निगाहें फूड प्लाजा और संबंधित विभागों के मध्य उपजे विवाद पर आने वाले निर्णय पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed