फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no urinal facility in the city, passersby get worried

Maharajganj News: शहर में यूरिनल की सुविधा नहीं, परेशान होते हैं राहगीर

Tue, 20 Feb 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
There is no urinal facility in the city, passersby get worried
महराजगंज। शहर के फरेंदा रोड पर कलक्ट्रेट तक व गोरखपुर रोड पर कहीं भी यूरिनल की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों के अलावा दूर दराज से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर में लोगों की समस्या के प्रति नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

शहर में मऊपाकड़ चौराहे पर यूरिनल बना है। फरेंदा रोड व गोरखपुर रोड पर एक भी जगह यूरिनल नहीं बना है। यूरिनल न होने से लोग परेशान जाते हैं। शहर की यह बड़ी समस्या है। इससे शहर की स्वच्छता पर ग्रहण लग रहा है, जहां तहां गंदगी भी फैल रही है। शहर के मऊपाकड़ चौराहे में यूरिनल बना है। इसके अलावा विभागीय दफ्तरों को छोड़ दिया जाय तो शहर के प्रमुख मार्गो पर इसकी व्यवस्था नहीं है। नगर के गोविंद ने बताया कि शहर में यूरिनल न होने की समस्या से हर रोज जूझना पडता है। पहले फरेंदा रोड पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से जगह जगह यरिनल लगवाया था, लेकिन सड़क के बनने के बाद से इसका पता नहीं चल रहा है। शास्त्री नगर के दिनेश ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। शहर वासियों को बेहतर सुविधा देने के दावें फेल हो गए हैं। फरेंदा रोड पर जाने के दौरान जरूरत होने पर इधर उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि समस्या का समाधान कराने के लिए जल्दी की व्यवस्था की जाएगी। प्रमुख स्थानों पर यूरिनल की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed