फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no trace of the young man who went to meet his girlfriend even on the third day.

Maharajganj News: प्रेमिका से मिलने निकले युवक का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं

Fri, 06 Feb 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
There is no trace of the young man who went to meet his girlfriend even on the third day.
दो फरवरी की रात आर्केस्ट्रा देखने निकला था युवक
विज्ञापन

पुलिस करीब दर्जनों लोगों से कर चुकी पूछताछ
फरेंदा। क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी एक युवक दो फरवरी को आर्केस्ट्रा देखने निकला था लेकिन तीन दिन बाद भी वह वापस नहीं लौटा है। चर्चा है कि आर्केस्ट्रा देखने के बाद वह प्रेमिका से मिलने गया था। गांव के सिवान में उसकी टोपी और स्वेटर भी मिले हैं। पुलिस उससे जुड़े करीब दस से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर भयभीत हैं।
युवक के गायब होने को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजन अपने बेटे की तलाश इधर उधर भटक रहे हैं। बेटे की सलामती के लिए भी प्रार्थना कर रहे है। मामला फरेंदा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी प्रयाग का आदित्य चौरसिया (19) 2 फरवरी की रात में हरपुर गांव के कटहिया में साथियों के साथ आर्केस्ट्रा देखने गया था। रात में वह घर के लिए चला लेकिन पहुंचा नहीं। तीन फरवरी को परिजन आदित्य के इंतजार करते रहे लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका जताने लगी। पुलिस के अनुसार, युवक का बगल के गांव में एक लड़की के साथ संबंध था। चर्चा है कि लौटते समय प्रेमिका से मिलने गया था।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक याेगेंद्र कुमार राय ने बताया कि परिजनों व मोबाइल के कॉल रिकार्ड के अनुसार जांच की जा रही है। साथ उससे जुड़े लोगों से पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। घटना के अनावरण के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed