{"_id":"65e1c36503cfa787c8000b0d","slug":"there-is-no-phc-in-bhitauli-villagers-are-wandering-for-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-116895-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भिटौली में पीएचसी की नहीं, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भिटौली में पीएचसी की नहीं, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण
Fri, 01 Mar 2024 05:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 01 Mar 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
भिटौली। सदर तहसील के उप नगर भिटौली में लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक लोगों की मांग पूरी नहीं हो सकी। इलाज के लिए भिटौली क्षेत्र के लोगों को 15 किलोमीटर दूर महराजगंज जिला चिकित्सालय या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल जाना पड़ता है। बीमारी हालत में मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
भिटौली के गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि यदि भिटौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन जाता है तो क्षेत्र के मरीजों को महराजगंज इलाज कराने नहीं जाना पड़ता। क्षेत्र के मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
धर्मपुर बाजार के सुग्रीव प्रसाद जायसवाल ने कहा कि यहां के लोगों को परतावल अथवा महराजगंज काफी दूर इलाज के लिए जाना पड़ता। सबसे बड़ी समस्या भिटौली थाने के आरोपियों को उठानी पड़ती है। वे सबसे पहले मुलाहिजा के लिए परतावल स्वास्थ्य केंद्र पर जाते हैं। गनेशपुर के रमेश कन्नौजिया ने कहा कि भिटौली में यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन जाता है तो यहां के मरीजों को काफी सहुलियत मिलेगी। क्षेत्र के आजाद पटेल, मोहम्मद जान खान, नुरुल ऐन, इरफान खान, एजाज खान, साबिर अली, जुबेर अहमद विनोद तिवारी आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की मांग की।