फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no parking arrangement in the city...there is traffic jam on the roads.

Maharajganj News: शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं...सड़कों पर लगा रहा जाम

Sat, 06 Jun 2026 03:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
There is no parking arrangement in the city...there is traffic jam on the roads.
एसबीआई मुख्य शाखा के सामने सर्विस लेन पर पार्क बाइक की कतार।
पैदल राहगीरों के लिए भी नहीं रहता आने-जाने का रास्ता
विज्ञापन

सड़क किनारे ही बाइक, चार पहिया और ई रिक्शा खड़े होने से राहगीर परेशान
महराजगंज। जिले में सड़कें तो चौड़ी की जा रही हैं लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। मजबूरी में लोगों को सड़क के किनारे ही वाहन पार्क करना पड़ रहा है। महराजगंज चौक से गोरखपुर रोड, नौतनवा रोड और फरेंदा रोड पर पार्किंग की व्यवस्था नदारद है। सड़क किनारे वाहन खड़ी होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है।
शुक्रवार की शाम में बलिया नाला पुल से आगे बढ़ने पर सड़क के किनारे ठेला, ई-रिक्शा और बाइकों का कब्जा था। इसके चलते जाम की स्थिति बनी रही। यह हाल एक दिन का नहीं है लोगों को रोजाना दो चार होना पड़ता है। महराजगंज से गोरखपुर की तरफ जा रहे राहगीर श्यामसुंदर ने बताया कि परतावल का रहने वाला हूं। अक्सर महराजगंज आना जाना रहता है। शाम को लौटते समय अक्सर यहां पर जाम की समस्या मिलती है। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण दिक्कत होती है। चार पहिया वाहन खड़ा करने की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

वहीं फरेंदा रोड पर मिले महराजगंज निवासी मनोज पांडेय ने बताया कि यहां पर पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण काफी परेशानी होती है। शाम के समय में चार पहिया पहिया वाहन लेकर नहीं निकलना हूं। अक्सर नौतनवा और गोरखपुर रोड पर जाम लग जाता है। सड़क तो चौड़ी है लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। मार्केट करने आने पर दो पहिया से आना पड़ता है क्योंकि अब सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने पर पुलिस चालान भी कर रही है। यहां पर बड़े-बड़े मॉल पर बन रहे हैं लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध पार्किंग बना सर्विस लेन
जिला मुख्यालय के लोग चौड़ी सड़कों के बाद भी आवागमन की दुश्वारी झेल रहे हैं। कस्बे से होकर एनएच गुजरा है लेकिन शहर में इससे सटे सर्विस लेन का उपयोग अवैध पार्किंग में हो रहा है। सक्सेना चौक से हाईवे पर आगे बढ़ते ही पहले कोतवाली के सामने फिर ब्लाॅक के सामने लगभग 300 मीटर सर्विस लेन दायरे में सिर्फ वाहन ही खड़े नजर आते हैं। यहां से आगे बढ़ने पर एचडीएफसी, पंजाब नेशनल व स्टेट बैंक मुख्य शाखा के सामने सर्विस लेन ही नहीं हाईवे के किनारे भी सीधी लाइन में कार, बोलेरो की कतार लगी रहती। नियमत: इस मनमानी पर यातायात पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन लोगों के मुताबिक यह कार्रवाई सिर्फ ई-रिक्शा खड़ा करने वालों पर ही कभी कभार होती है। सर्विस लेन पर खड़ी बाइक व हाईवे किनारे कतारबद्ध महंगी कारों के जत्थों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
स्पीकअप
सर्विस लेन पर अवैध पार्किंग का खामियाजा दुकानदारों को भुगतान पड़ता है। क्योंकि जब सर्विस लेन पर पैदल यात्रियों के आवागमन की जगह ही नहीं तो वह दुकानों तक कैसे पहुंच सकेंगे। इससे दुकानदारों की बिक्री प्रभावित होती है।
- आशुतोष पटेल, शास्त्री नगर
------------

एनएच व सर्विस लेने अलग करने के लिए सक्सेना चौक से लेकर मुख्यालय मोड़ तक लोहे की बैरीकेडिंग है, लेकिन इसे जगह-जगह काटकर आने-जाने का मार्ग लोगों ने बना रखा है। जिसके कारण हाईवे से सीधे सर्विस लेन में वाहनों को लाकर पार्किंग कर दी जाती है।
-रितेश कुमार यादव, गांधीनगर
--------------

शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहन खड़ा करने पर चोरी का भी डर बना रहता है। पार्किंग की व्यवस्था होती तो यह समस्या नहीं होती।
-वीरेंद्र गुप्ता
.............................
शहर की सड़कें तो चौड़ी हैं लेकिन यहां पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते दिक्कत होती है। मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़ा करना पड़ता है। ऐसे में चालान का भय बना रहता है।

-धीरेंद्र निगम
वर्जन
नगर में पार्किंग की समस्या समाप्त करने के लिए एक निश्चित स्थान की तलाश की जा रही है। कुछ जगह चिह्नित किए गए हैं। शीघ्र ही नगर में वाहन पार्किंग के लिए एक निश्चित स्थान उपलब्ध होगा। सर्विस लेन या हाईवे पर वाहन पार्किंग मिलने पर यातायात पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
-आलोक कुमार मिश्रा, ईओ नगर पालिका परिषद महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed