{"_id":"67c3671deb10b78c57055b5d","slug":"there-is-no-orthopedic-specialist-in-community-health-center-sadar-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143767-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं
Sun, 02 Mar 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। इससे मरीजों को जिला अस्पताल या निजी डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। रोजाना हड्डी रोग से संबंधित 20 से अधिक मरीज आते हैं।
विशेषज्ञ न होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल या निजी नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ता है। इससे न केवल आर्थिक बोझ बढ़ता है, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज भी नहीं मिल पाता है। जानकारी के अनुसार, सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सक न मरीजों को जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। जिला अस्पताल में अत्यधिक भीड़ के कारण मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता ठीक से नहीं मिल पाती है।
हरेंद्र ने बताया कि घुटने में दर्द होने पर सीएचसी पहुंचा तो यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में सीएचसी सदर पर दो एमबीबीएस डॉक्टर तैनात हैं। इसमें एक अधीक्षक और एक महिला डॉक्टर शामिल हैं। इसके अलावा, एक आयुष चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक डेंटल हाईजिनिस्ट, एक नेत्र सहायक, तीन लैब टेक्नीशियन, पांच स्टाफ नर्स, दो एएनएम, एक वार्ड बॉय, एक वार्ड आया और दो सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। सीएचसी में 24 घंटे डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही, यहां सीबीसी मशीन से जांच की सुविधा, डेंगू, शुगर, मलेरिया, फाइलेरिया, हेपेटाइटिस बी, यूरिन टेस्ट, एचआईवी टेस्ट की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा, हिमोग्लोबिन जांच समेत कई अन्य जांचों की व्यवस्था उपलब्ध है।