{"_id":"698b96020194377fc604b8c5","slug":"there-is-no-gynecologist-they-refer-even-for-minor-problems-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-171326-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं, मामूली परेशानी पर भी कर देते है रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं, मामूली परेशानी पर भी कर देते है रेफर
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण क्षेत्र की महिलाओं को इलाज के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मामूली परेशानी पर यहीं से रेफर कर दिया जाता है। सीएचसी में प्रतिदिन 300 से 400 तक मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अच्छी खासी रहती है।
जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में 24 घंटे संस्थागत प्रसव और इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं। केंद्र पर लैब, एक्स-रे व खून की सभी प्रकार की जांच की सुविधा मौजूद है। गायत्री देवी ने बताया कि सीएचसी में दवा, जांच और स्टाफ की सुविधा तो है लेकिन स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से इलाज में बहुत परेशानी होती है।
गर्भवती को मामूली समस्या होने पर भी रेफर कर दिया जाता है। माया देवी ने बताया कि करीब एक माह पहले बीमार होने पर सीएचसी लक्ष्मीपुर आई थीं लेकिन महिला डॉक्टर न होने के कारण 40 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ा।
विज्ञापन
भानमती देवी ने भी अपनी समस्या साझा करते हुए बताया कि समस्या होने पर निजी अस्पताल में इलाज कराया। सीएचसी लक्ष्मीपुर में वर्तमान में अधीक्षक सहित चार डॉक्टर, तीन फार्मासिस्ट, दो स्थायी लैब टेक्नीशियन, दो संविदा के लैब टेक्नीशियन और एक पीपीपी मॉडल के लैब टेक्नीशियन तैनात हैं। इसके अलावा तीन स्टाफ नर्स, दो वार्ड बॉय, दो स्वीपर और एक चौकीदार भी कार्यरत हैं।