फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is less water in the canals, so the fields are being irrigated with pump sets.

Maharajganj News: नहरों में पानी कम, पंपसेट से कर रहे खेतों की सिंचाई

Sun, 28 Dec 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
There is less water in the canals, so the fields are being irrigated with pump sets.
सिंदुरिया। मधुबनी शाखा की नहर में पानी कम होने से पनेवा व मंगलपुर बीच लगभग आधा दर्जन से अधिक किसान पंपसेट के सहारे गेहूं की फसल की सिंचाई करने को मजबूर हैं। डीजल महंगा होने के कारण किसानों की जेब ढीली हो रही हैं। साथ ही उन्हें फसल की उत्पादन लागत बढ़ने का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन

जिले की मुख्य फसल में शामिल गेहूं की बुवाई समाप्त हो चुकी है। रबी फसल में शामिल गेहूं समेत अन्य फसलों की पहली सिंचाई किसान जोर-शोर से कर रहे हैं। जिले से गुजरने वाली हर छोटी-बड़ी नहरों में पानी कम है। बहुत सारे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नहरों में पानी की कमी के चलते किसानों को सिंचाई के लिए पंपसेट का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंपसेट से सिंचाई महंगी होने के कारण किसान हताश और निराश दिख रहे हैं। किसानों का कहना है कि पंपसेट से सिंचाई के कारण कृषि लागत भी बढ़ जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed