फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is a medicine for communicable diseases, cleanliness must be maintained

Maharajganj News: संचारी रोगों की एक दवाई, रखनी होगी साफ-सफाई

Thu, 27 Mar 2025 04:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Mar 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
There is a medicine for communicable diseases, cleanliness must be maintained
महराजगंज। संचारी रोग गर्मी के दिनों में बढ़ने लगते हैं। सफाई से इसपर नियंत्रण रखा जा सकता है। इसके लिए जागरूकता स्लोगन संचारी की एक दवाई, रखनी होगी साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत है।
विज्ञापन

उक्त विचार सीएम फेलो डाॅ. धनंजय गुप्ता ने व्यक्त किया। कहा मच्छर जनित, दूषित पानी व खानपान के कारण संचारी रोगों का दायरा बढ़ता है। हमें इस पर नियंत्रण के लिए सामाजिक हिस्सेदारी बढ़ाने की जरूरत है। चौक नगर पंचायत सभागार में संचारी रोग नियंत्रण की बैठक बृहस्पतिवार ईओ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ईओ ओमप्रकाश ने सभासद व कर्मचारियों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, से बचने के लिए विस्तार से बताया।
विज्ञापन

यूनिसेफ समन्यवय मिठौरा रविंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि समय समय पर जांच जैसे बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच, बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को समय पर देखभाल सलाह देते रहने से गंभीर बीमारियों का खतरा कम रहता है। अपने अपने घरों और अगल-बगल साफ सफाई रखते हुए नालियों की गंदगी दूर करनी होगी। बैठक में सभासद श्रीराम गुप्ता, विशाल पुष्कर, पवन वर्मा, आशीष साहनी, हरिलाल, छविनाथ यादव, सर्वेश पांडेय के अलावा नगर पंचायत कर्मी व सफाई नायक भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed