फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is a fair like scene at petrol pumps in the morning... they become deserted after noon.

Maharajganj News: पेट्रोल पंपों पर सुबह मेले जैस दृश्य...दोपहर बाद हो जा रहे सूने

Sun, 03 May 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
There is a fair like scene at petrol pumps in the morning... they become deserted after noon.
रुद्रापुर में तेल के लिए खड़े बाइक सवार।
नौ बजे के बाद सड़कों पर आवाजाही हो जा रही कम
विज्ञापन

महराजगंज। डीजल-पेट्रोल की किल्लत के कारण पेट्रोल पंपों पर सुबह होते ही मेले जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है। दोपहर बाद यह सूने हो जा रहे हैं। किल्लत के बीच अगर सुबह पेट्रोल पंप पर तेल आ रहा है तो दोपहर बाद खाली हो जा रहा है। इसकी वजह से लोग न केवल अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल करवा रहे हैं बल्कि गैलनों में भी कुछ लोगों को तेल लेते हुए देखा जा रहा है। कुछ स्थानों पर भीड़ इतनी अधिक हो जा रही है कि पुलिस की निगरानी में तेल का वितरण कराना पड़ रहा है। सुबह की भारी मांग के कारण कई पेट्रोल पंपों का दैनिक स्टॉक दोपहर तक ही समाप्त हो जा रहा है। परिणामस्वरूप, दोपहर बाद पंपों पर नो स्टॉक के बोर्ड लटक जाते हैं।
शनिवार की सुबह रुद्रापुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर मेले जैसा दृश्य दिखा। बाइक सवार लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार दिखे। यह लाइन करीब 50 मीटर तक लगी रही। जबकि उससे पहले जीओ के पेट्रोल पंप पर भीड़ कम थी। रुद्रापुर से महराजगंज की ओर बढ़ने पर कुछ पंप सूखे दिखे। शिकारपुर में सुबह में तेल था दोपहर बाद सन्नाटा छा गया। वहीं चौक बाजार स्थित एक पंप पर लोग गैलन में तेल लेने के लिए लाइन में खड़े नजर आए। निचलौल में सुबह दो पंप पर ईंधन का वितरण किया गया है। जबकि शाम में पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिला। वहीं धानी क्षेत्र में स्थित इंडियन ऑयल और एचपी पेट्रोलियम पर पेट्रोल डीजल का वितरण चल रहा था। वहीं नौतनवा कस्बा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल आने की सूचना पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही। फरेंदा में सुबह नौ बजे तक डीजल-पेट्रोल की बिक्री हुई है। उसके बाद से पंप ड्राई हो गए।
विज्ञापन

रात में वाहनों की आवाजाही हो जा रही कम
पहले पूरे दिन से लेकर रात तक वाहनों की आवाजाही होती रहती थी। लेकिन पेट्रोल-डीजल की किल्लत के कारण रात होते ही सड़क पर सन्नाटा छा जा रहा है। कुछ लोग ही वाहन लिए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार की रात महराजगंज से लेकर गोरखपुर के भटहट तक पंप सूने दिखे। भटहट के आगे बढ़ने पर एक पंप दिखा जहां पर डीजल-पेट्रोल के लिए लाइन में लोग खड़े दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डीजल-पेट्रोल का स्टॉक भरपूर है। लोगों की घबराहट के चलते यह दिक्कत हो रही है। पहले की तरह लोग डीजल-पेट्रोल लें। इससे किसी को परेशानी नहीं होगी। -एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed