{"_id":"650f406157b10b4ff00f940a","slug":"there-are-no-new-books-in-the-government-library-youth-are-forced-to-read-old-ones-maharajganj-news-c-7-gkp1037-314696-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राजकीय पुस्तकालय में नई पुस्तकें नहीं, पुरानी से पढ़ने को विवश हैं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राजकीय पुस्तकालय में नई पुस्तकें नहीं, पुरानी से पढ़ने को विवश हैं युवा
विज्ञापन
राजकीय पुस्तकालय में नई पुस्तकें नहीं, पुरानी से पढ़ने को विवश हैं युवा
तैयारी में जुटे युवाओं का कहना इस वर्ष अब तक नहीं आई हैं नई पुस्तकें
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के राजकीय पुस्तकालय में युवा पुरानी किताबों के सहारे पढ़ने को विवश हैं। इस वर्ष अब तक नई पुस्तकें नहीं आ सकी हैं, जिससे युवाओं को नवीनतम जानकारी नहीं मिल पा रही है।
जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय पुस्तकालय का संचालन होता है। पहले वर्ष में एक बार नई पुस्तकें जरूर आ जाती थीं, जिससे तैयारी में जुटे युवाओं को उससे काफी सहूलियत मिलती थी तथा वे विभिन्न क्षेत्रों के नवीनतम जानकारी से रूबरू होते थे, मगर पिछले कुछ समय से किताबों के न आने से युवाओं को जहां नवीनतम जानकारी से वंचित होना पड़ रहा है, वहीं उसका असर उनकी तैयारियों पर भी पड़ रहा है। वे इस उम्मीद के साथ पुस्तकालय में आते हैं कि पढ़ाई के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जो उचित स्थान व माहौल नहीं मिलता यहां पर एकांत स्थान व माहौल मिल जाता है तो युवा पुस्तकों के बिना ज्ञान अर्जित नहीं कर पा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
अब तक सिर्फ 100 लोगों ने कराया पंजीकरण
राजकीय पुस्तकालय में अब तक सिर्फ 100 लोगों ने ही पंजीकरण कराया है। इसमें से भी अधिकांश पुस्तकालय मेंं नहीं आते। पुलिस भर्ती, कर्मचारी चयन आयोग भर्ती आदि के 30 से 40 युवा यहां पर तैयारी के उद्देश्य से प्रतिदिन आते हैं व मुफ्त वाई-फाई व उपलब्ध पुस्तकों से अपनी तैयारियों को करने का कार्य करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अब तक नहीं लग सका आरओ
प्रशासन की ओर से युवाओं की उपलब्धता को देखते हुए यहां स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ लगवाने की बात कही गई थी, मगर अब तक उसे नहीं लगाया जा सका। जिससे युवा इंडिया मार्क हैंडपंप से पानी पीने को बाध्य हैं।

बोले युवा
राजकीय पुस्तकालयों में नई पुस्तकों की उपलब्धता को सुनिश्चित करानी चाहिए। नई पुस्तकों के न होने से काफी समस्या आती है।
बबलू कुमार, युवा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुस्तकालय में उत्तर प्रदेश पुलिस की तैयारी के लिए इस सोच से आया था कि नई पुस्तक मिलेगी, मगर पुरानी पुस्तकों के सहारे ही कुछ जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है।
अखिलेश कुमार, युवा

राजकीय पुस्तकालय में कमियों को दूर कराने के लिए विभाग प्रयासरत है। धन की मांग की जा रही है। धन मिलने के बाद कमियों को दूर कराया जाएगा।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक