{"_id":"6adbc49f142ac4196c093f33","slug":"there-are-also-allegations-of-sales-being-conducted-through-the-shops-back-door-and-of-charging-prices-higher-than-the-prescribed-rates-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-187738-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बंदी के बावजूद श्यामदेउरवां में बिकती रही देसी शराब, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बंदी के बावजूद श्यामदेउरवां में बिकती रही देसी शराब, वीडियो वायरल
विज्ञापन
परतावल। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए घोषित आदेश का श्यामदेउरवां में उल्लंघन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मतदान के दौरान भी देसी शराब की दुकान का मुख्य दरवाजा बंद कर पीछे के रास्ते से शराब की बिक्री की जाती रही।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में 23 अक्तूबर को मतदान समाप्ति तक जिले की सभी फुटकर देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद परतावल विकास खंड के श्यामदेउरवां में देसी शराब की एक दुकान पर बिक्री होने का आरोप है।
बंदी के समय शराब बिक्री का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। वायरल वीडियो में दुकान का मुख्य दरवाजा बंद दिखाई दे रहा है, जबकि पीछे की ओर से शराब की बिक्री होते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति बाहर खड़ा होकर निगरानी करता नजर आता है, जबकि दूसरा व्यक्ति अंदर से शराब निकालकर ग्राहकों को देता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
रमेश, सुदर्शन, सुग्रीव, कैलाश, आदि ग्रामीणों का आरोप है कि बंदी की अवधि में निर्धारित 55 रुपये वाली देसी शराब की बोतल 70 रुपये में बेची जा रही थी। सीताराम, सचिन जायसवाल, राज चौधरी, पंकज शर्मा, राजू शर्मा, संजय मद्देशिया सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में दीवान को भेजकर जांच कराई गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।