{"_id":"6a7b89132e627421cb0778bb","slug":"theft-at-a-primary-school-just-300-meters-from-the-police-station-four-doors-broken-open-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-183132-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: थाना से महज 300 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय में चार दरवाजे तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: थाना से महज 300 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय में चार दरवाजे तोड़कर चोरी
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय निचलौल का मामला, स्टेशनरी, खाली गैस सिलेंडर, चटाई, एलईडी बल्ब तक ले गए चोर
निचलौल। नगर पंचायत कार्यालय और थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय निचलौल में सोमवार रात चोर घुसे। चोर विद्यालय के चार कमरों के ताले तोड़कर स्टेशनरी, खाली गैस सिलेंडर, चटाई, एलईडी बल्ब समेत अन्य जरूरी सामान चोरी कर ले गए। विद्यालय परिसर में शराब की बोतलें और अन्य सामान बिखरा मिला।
मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचे शिक्षकों ने कमरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखा तो घटना की जानकारी हुई। चोरों ने विद्यालय के कई कमरों को खंगाला। बताया जा रहा है कि चोरी करने के दौरान चोरों ने विद्यालय परिसर में शराब भी पी और काफी देर तक उत्पात मचाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार सिंह ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि विद्यालय में चोरी की घटना की जांच की जा रही है। पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।