{"_id":"686a8d1ab97a21ca500e7674","slug":"the-youth-injured-in-the-accident-died-during-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-153864-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Sun, 06 Jul 2025 08:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 06 Jul 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
पनियरा। श्यामदेउरवां क्षेत्र के हरपुर पेट्रोल पंप के पास 10 जून को दुर्घटना में नगर पंचायत पनियरा के सिद्धार्थनगर निवासी विक्रम (24) मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। गोरखपुर के एक निजी हॉस्पिटल में शनिवार को देर रात्रि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
जानकारी अनुसार, विक्रम 10 जून की रात करीब 11 बजे शादी समारोह में बाइक से गए थे। घर आते समय रास्ते में श्यामदेउरवां क्षेत्र के हरपुर पेट्रोल पंप के अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। शनिवार की देर रात मौत हो गई। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
उससे छोटा भाई सिम्स एक दुकान पर कार्य करता है। सबसे छोटा भाई मोनू पढ़ाई करता है। विक्रम के पिता रुदल (45) जो अपने घायल बेटे को देखने गोरखपुर गए थे। वहीं से कहीं लापता हो गए थे। गुलहरिया थाना में 22 जून को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 23 जून को चिलुआताल थाना क्षेत्र में उनका शव मिला था। एक ही परिवार में दो सप्ताह के अंदर दो मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मां तेतरी देवी व दोनों भाइयों का रो रोकर बुरा हाल है।