{"_id":"68a385914485ad5380029dbc","slug":"the-young-man-was-murdered-and-his-body-was-thrown-on-the-side-of-the-railway-track-hands-and-legs-were-tied-with-a-rope-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-157379-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवक की हत्या कर रेल ट्रैक के किनारे फेंकी लाश, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवक की हत्या कर रेल ट्रैक के किनारे फेंकी लाश, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर
विज्ञापन
घुघली रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने के बाद जांच करते एसपी सोमेन्द्र मीणा।
घुघली। खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और शरीर पर चोट के निशान भी थे। नाक से खून व सीने पर खरोंच मिले हैं। शव देखकर पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है।
सोमवार की सुबह खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के समीप दक्षिण की तरफ रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय एक युवक का शव झाड़ियों में मिला। शव के हाथ-पैर बंधे थे। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष घुघली ने शव को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
युवक के शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि हमलावरों ने हत्या से पूर्व उसका हाथ पैर बांध दिया था और मरने के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया है। युवक के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में संदीप लिखा हुआ था और सीने पर मर्द लिखा हुआ टैटू था। युवक के पैर में काला धागा बंधा हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, एएसपी और घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मृतक के पास से एक टूटी चिलम और 10 रुपये का नोट भी बरामद हुआ। युवक जींस और टी-शर्ट पहने हुए था। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने कहा की स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक के हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर चोटों के निशान हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।