फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The work of revenue and consolidation courts remained stalled for the third day also.

Maharajganj News: तीसरे दिन भी ठप रहे राजस्व व चकबंदी न्यायालयों के कार्य

Thu, 14 May 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The work of revenue and consolidation courts remained stalled for the third day also.
फरेंदा। एसडीएम फरेंदा के कार्याें से नाराज अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ता एसडीएम पर तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं। वकील उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। धरना के कारण राजस्व, चकबंदी न्यायालयों का कार्य भी ठप रहा।
विज्ञापन

रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने कहा कि फरेंदा के एसडीएम, एसओसी व नायब तहसीलदार के न्यायालय का बहिष्कार कुछ दिनों से चल रहा था। जिम्मेदारों की मनमानी व विधिक प्रक्रिया के विरुद्ध जाकर मुकदमों में आदेश पारित किया जा रहा है। इिससे वादकारियों को न्याय नहीं मिल रहा है। एसडीएम के कार्यों के खिलाफ जिलाधिकारी को पहले भी ज्ञापन दिया जा चुका है। इसका कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला। इस दौरान सेराज अहमद खां, परमात्मा सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed