{"_id":"6a175d123f8ff2a998056090","slug":"the-work-of-installing-street-lights-is-incomplete-the-payment-has-been-made-to-the-firm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178110-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्ट्रीट लाइट लगाने का काम अधूरा, फर्म को कर दिया भुगतान पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्ट्रीट लाइट लगाने का काम अधूरा, फर्म को कर दिया भुगतान पूरा
विज्ञापन
ग्राम सभा करमहा के ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगा जांच की मांग की
ग्राम पंचायत भवन के लिए 1.78 लाख और हॉटपैड के लिए 1.64 लाख रुपये के भुगतान का आरोप
पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान पर मिली भगत का आरोप
धानी बाजार। विकास खंड धानी के करमहा गांव में पंचायत भवन और हॉट पैड पर लगाई जाने वाली स्ट्रीट लाइट का कार्य शुरू होने से पहले ही भुगतान किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने इसे सरकारी धन का दुरुपयोग करार देकर जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा करमहा के पंचायत भवन और हॉट पैड पर एक-एक स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव था। आरोप है कि ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही 20 मई को स्ट्रीट लाइट के मद में ग्राम पंचायत भवन के लिए 1.78 लाख और हॉटपैड के लिए 1.64 लाख रुपये कार्य को पूर्ण दिखाकर निकालकर संबंधित फर्म को भुगतान कर दिया गया। आरोप है कि यह धनराशि पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से निकाला गया है, जबकि मौके पर बुधवार को पंचायत और हॉट पैड पर फाउंडेशन बनाकर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य अभी जारी है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्ट्रीट लाइट का भुगतान पंचायत मद से दर्शाया गया है, उसे विधायक निधि से लगाए जाने की चर्चा है। ऐसे में पंचायत मद से भुगतान किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पंचायत कार्यों में नियमों की अनदेखी कर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पंचायतों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं ग्राम प्रधान करमहा चुल्हाई प्रसाद का कहना है कि ग्राम पंचायत में कार्य होने के बाद ही भुगतान किया गया है। सभी आरोप निराधार हैं। ग्राम पंचायत सचिव ममलेश्वर मिश्र से जब इस बारे में जानकारी के लिए संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल बंद था।
इस संबंध में एडीओ पंचायत धानी वीरेंद्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कार्य पूर्ण हुए बिना भुगतान किया गया है तो यह गंभीर मामला है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।