फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The woman is fighting for her life in the hospital, the accused husband is out of the reach of the police

Maharajganj News: अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रही महिला, आरोपी पति पुलिस की पकड़ से दूर

Wed, 18 Jun 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 18 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The woman is fighting for her life in the hospital, the accused husband is out of the reach of the police
फरेंदा। गणेशपुर में पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले आरोपी पति को पुलिस 48 घंटा बीतने के बाद भी अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसको लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

आरोपी युवक अभी भी फरार चल रहा है। इसको लेकर लगातार पुलिस प्रयास कर रही है। वहीं गंभीर रूप से झुलसी महिला मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। सीओ दीपशिखा वर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मामला फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर में रविवार की रात आपसी विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। महिला के गर्भ में पल रहे सात माह के शिशु की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला 60 प्रतिशत तक झुलसी है। महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पांच वर्ष की बेटी महक घटना को लेकर अभी भी दहशत में है। घटना के बाद उसे ननिहाल के लोग उठा ले गए थे। महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
पांच वर्ष की बेटी महक के चेहरे पर दिख रहा डर : क्षेत्र के गनेशपुर में रिश्तों में शक की एक चिंगारी ने पूरा परिवार तबाह करके रख दिया। जहां पति पत्नी एक दूसरे पर शक करते हुए शादी के बाद से ही लगातार विवाद करते रहे। विवाद के डर से पत्नी सुमन अक्सर मायके में ही रहती थी। आरोपी गोविंद लुधियाना में रहकर सिलाई का काम करता है। पिता के मौत की खबर सुनकर घर आया और पत्नी को मायके से लेकर शनिवार को गनेशपुर आया। रविवार की रात में 11 बजे विवाद में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया।

पांच वर्ष की बेटी पूरे घटना को आंख की सामने देख रही है। वह बार बार पापा को ऐसा न करने की गुहार कर रही थी। बेटी की आंखों के सामने आग की लपटों में मां को जलता देख बदहवास हो गई। वह मां मां करके चिल्ला रही थी लेकिन आरोपी को दया नहीं आयी। पत्नी को जला दिया। बेटी महक उसके बाद से सहमी हुई है। ननिहाल में रहकर मां को याद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed