फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The weather is not reducing the viral load and the cough is lingering.

Maharajganj News: मौसम के कारण नहीं घट रहा वायरल, लंबी खिंच रही खांसी

Sun, 22 Mar 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The weather is not reducing the viral load and the cough is lingering.
दिन व रात के तापमान में बना हुआ है अंतर
विज्ञापन

शनिवार को 624 का ओपीडी में उपचार
महराजगंज। मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार का प्रभाव कम नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि हर दिन ओपीडी में वायरल के सर्वाधिक रोगी पहुंच रहे हैं। वायरल से संक्रमित रोगियों को सूखी खांसी भी 15 से 20 दिन तक प्रभावित कर रही है। जिला अस्पताल में शनिवार को इससे प्रभावित रोगियों की संख्या अधिक रही।
जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को कुल 624 रोगियों का उपचार हुआ। इसमें 34 रोगी वायरल फीवर के साथ खांसी, सीने में जकड़न, गले में खराश के रहे। डाॅ. पवन कुमार ने ऐसे रोगियों की जांच रिपोर्ट देखकर उपचार का परामर्श व बचाव के बारे में जानकारी दी। बताया कि फरवरी के बाद अब मार्च में भी मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जनवरी माह से ही वायरल फीवर के मरीज लगातार मिल रहे हैं।
विज्ञापन

दिन व रात के तापमान का अंतर के वायरल के प्रभाव को मजबूत कर रहा है। कम अंतराल के परिवर्तन को झेलने के लिए शरीर अभ्यस्त न होने के कारण लोग वायरल फीवर के संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। वायरल सामान्य बुखार नहीं इसलिए अन्य तरह के संक्रमण को भी उत्पन्न करता है। इसमें खांसी, सीने में जकड़न व गले में दर्द जैसी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। प्रभावित रोगियों को जांच रिपोर्ट के मुताबिक नियमित दवा सेवन और एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करे बचाव
-गर्मी व सर्दी दोनों का प्रभाव है इसलिए अभी फ्रिज का पानी या ठंडे खाद्य का सेवन न करें।
-यदि स्नान दोनों वक्त करने की आदत न हो तो गर्मी महसूस होने पर नहाने की शुरुआत न करें।
-सर्दी अथवा गले का संक्रमण महसूस होने पर इसे नजरंदाज न करें।
-बिना जांच व चिकित्सक परामर्श के उपचार प्रारंभ न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed