फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The victim of fraud appealed to the police and gave a written complaint.

Maharajganj News: ठगी पीड़ित ने पुलिस से लगाई की गुहार, दी तहरीर

Wed, 08 Apr 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The victim of fraud appealed to the police and gave a written complaint.
मुकदमे में सुलह न करने पर जान मारने, अपहरण करने व फर्जी मुकदमे में फंसाने की दी जा रही धमकी
विज्ञापन



सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजहना निवासी बैजनाथ पटेल ने गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध जमीन रजिस्ट्री करने के नाम पर धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने दोनों पर दर्ज मुकदमे में सुलह नहीं करने पर अपहरण व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, बैजनाथ पटेल ने बताया कि 11 नवंबर वर्ष 2022 को गांव का एक व्यक्ति अपनी मां व पिता को लेकर मेरे घर आकर कहा कि रुपयों की आवश्यकता के कारण मैं अपनी 40 डिसमिल जमीन बेच रहा हूं। इनके बातों पर विश्वास कर मैंने बयाने के तौर पर 20 हजार रुपये ऑनलाइन और 70 हजार रुपये नकद दे दिया। तीनों ने कहा कि शेष पैसा जब-जब हमें जरूरत होगी लेते रहेंगे। पूरा पैसा मिलने के बाद जमीन की रजिस्ट्री कर दी जाएगी। इसके बाद मैंने करीब 4,90,300 रुपये चेक व ऑनलाइन माध्यम से दिए। 30 मई 2024 को फिर ऑनलाइन 2,39,700 रुपये इनके खाते में भेज दिया। इस तरह कुल 9.40 लाख रुपये नकद, चेक व ऑनलाइन माध्यम से दिए।
विज्ञापन

बावजूद इसके नौ महीने बीतने के बाद भी जब जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई तो मैंने एक डिमांड नोटिस रजिस्टर्ड डाक से 17 फरवरी 2025 को भेजा। फिर भी आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। इसको लेकर स्थानीय थाने में बीते 22 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार पूर्व में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज है। फिर से इसी मामले को लेकर एक तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed