फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The victim has been running for a year to get compensation for the land acquired for the highway.

Maharajganj News: हाईवे में अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा पाने को एक साल से दौड़ रहा पीड़ित

Tue, 06 Jan 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The victim has been running for a year to get compensation for the land acquired for the highway.
नौतनवा। साहब! गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में अधिग्रहित हुई मेरी भूमि का मुआवजा पाने के लिए पिछले करीब एक साल से एसएलओ ऑफिस दौड़ रहा हूं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई। यह कहना था नगर के सिद्धार्थनगर वार्ड निवासी वीरेंद्र कुमार का। वह सोमवार को नौतनवा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संतोष कुमार शर्मा एवं एसपी सोमेंद्र मीणा के समक्ष अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। पीड़ित ने कहा कि सभी कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी उनको मिलने वाले मुआवजे का लाभ सहखातेदार को दे दिया गया और अब जानबूझकर दौड़ाया जा रहा है। वहीं तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा विषखोप की बीएलओ बुद्धेश्वरी सोमवार को प्रधान की प्रताड़ना से आहत होकर डीएम संतोष कुमार शर्मा के सामने फूट-फूट कर रोने लगीं। जिससे तहसील सभागार में बैठे सभी अधिकारी स्तब्ध रह गए। बीएलओ बुद्धेश्वरी चौरसिया का आरोप था ग्राम प्रधान अपने विपक्षियों का नाम मतदाता सूची से काटने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। डीएम ने परसामलिक पुलिस को तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस के दौरान कुल 117 मामले आए, जिनमें से 23 का निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने मातहतों को मामलों का निस्तारण करने, एसआईआर को निष्पक्ष पूर्ण कराने, रैन बसेरा सुसज्जित कर अलाव एवं पेयजल की व्यवस्था कराने तथा बाल विवाह पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देशों के अनुपालन में जरा भी लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed