{"_id":"644edbbcdf7c3cbff1d08f84809d47c4","slug":"the-vehicle-blew-madhesis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधेसियों ने वाहन फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधेसियों ने वाहन फूंका
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधेसी आंदोलनकारियों ने रोतहट में डीजल तस्करी में लिप्त एक भारतीय चार पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया। आंदोलन को और सशक्त बनाने के लिए कर्फ्यू में भी प्रदर्शन जारी रखा। संसद में मजबूती के लिए एमाले कांग्रेस और माओवादी नेताओं को मधेसी मोर्चा में आने के लिए पत्र लिखा है।
बुधवार रात करीब 10 बजे नेपाल के रोतहट जिले के घोड़ासहन में कर्फ्यू को तोड़कर मधेसी आंदोलनकारियों ने डीजल तस्करी का आरोप लगाकर एक भारतीय वाहन में आग लगा दी। वाहन में पांच सौ लीटर डीजल लदा था। वाहन पूरी तरह जल गया। मधेसी मोर्चा के कार्यकर्ता आग लगाने के बाद फरार हो गए।
नेपाल के बाइस जिलों में इस समय मधेसियों ने जबरदस्त बंदी कर रखी है। आंदोलन को और मजबूत बनाने के लिए नेपाल की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस माओवादी और एमाले में मधेसी सांसदों को मोर्चा के सदस्यता के लिए पत्र लिखकर मधेस हित में एकजुट होने के लिए निवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने बताया की आधे से अधिक मधेसी सांसद अन्य विपक्षी पार्टियों में हैं उनके आने से मधेसियों को बल मिलेगा। सरकार मधेसी हितों की अनदेखी कर रही है। सीमा पर नाकाबंदी जारी रहेगी। लोगों से सहयोग की अपील की है।