फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The truth about two schools charging arbitrary fees and selling books has been exposed

Maharajganj News: मनमाना फीस और पुस्तक बेचने वाले दो स्कूलों की खुली पोल

Fri, 16 May 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 16 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The truth about two schools charging arbitrary fees and selling books has been exposed
निचलौल। क्षेत्र में संचालित होने वाले स्कूल संचालक बच्चों को शिक्षा देने के नाम पर अभिभावकों से मनमाना फीस ले रहे हैं और महंगे दामों पर पुस्तक बेच रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी की टीम दो स्कूलों पर पहुंच बच्चों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की।
विज्ञापन

फिलहाल टीम मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मनमानी करने वाले दोनों स्कूल संचालकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजने की तैयारी में जुट गई है। टीम में शामिल खंड शिक्षा अधिकारी आनंद मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में संचालित निजी स्कूलों में मानक से अधिक शुल्क लेने के साथ ही मनमाने तरीके से पुस्तकों को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं इन पुस्तकों को क्रय करने के लिए स्कूल संचालकों की ओर से अभिभावकों को बाध्य भी किया जा रहा है। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची थी। वहीं इस पर रोक लगाने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में उनके साथ राजकीय इंटर काॅलेज नौनिया के प्रधानाचार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठित टीम की ओर से कक्षा एक से बारहवीं तक छह बिंदुओं पर जांच पड़ताल करनी है। ऐसे में टीम की ओर से सबसे पहले क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में पहुंच विद्यालय में उपस्थित बच्चों ने कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई। इस दौरान सामने आया कि स्कूल में कई पुस्तक प्राइवेट पब्लिकेशन के लगाए गए हैं। जिसे स्कूल संचालक की ओर से मोटी रकम में बेचा जा रहा है।

इतना ही नहीं पुस्तक की खरीदारी करने के लिए अभिभावकों को भी मजबूर किया जा रहा है। इसी तरह शहर स्थित एक इंटर काॅलेज की भी जांच की गई। वहां भी जांच पड़ताल और बच्चों के पूछताछ में कुछ ऐसा ही मामला मिला। मामले में स्कूल संचालकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए टीम की ओर से विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीएम को जल्द भेज दी जाएगी। इतना ही नहीं अभी आगे भी टीम की ओर से अन्य विद्यालयों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed