फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The trend of clothes changes with the seasons

Maharajganj News: मौसम के साथ बदल रहा कपड़ों का ट्रेंड

Sat, 05 Jul 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 05 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The trend of clothes changes with the seasons
महराजगंज। उमस भरे मौसम में लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं। ऐसे कपड़ों की तलाश की जा रही है जो पहनने में हल्के और शरीर के लिए आरामदायक हों। मौसम के मुताबिक कपड़ों की डिमांड देखकर बाजार भी मौसम के अनुरूप चल पड़ा है।
विज्ञापन

रेडीमेड काटन शर्ट, कुर्ते और कुर्तियों के साथ थान में भी उन कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है जिनका सिर्फ रंग ही नहीं बल्कि वजन भी हल्का हो। महिलाओं को जहां गीता प्रेस की सूती साड़ियां इस गर्मी में आराम दे रही हैं वहीं युवतियां काटन शूट की तलाश कर रही हैं। मांग के अनुरूप कपड़े मंगाने वाले दुकानदारों को इस माह से लेकर सितंबर तक इसी तरह के वस्त्रों की बिक्री अधिक रहने से बेहतर कमाई की उम्मीद है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर के निकट रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता अभिषेक कश्यप ने बताया कि इस समय हल्के कपड़ों की मांग अधिक है। नौकरीपेशा लोग जहां काटन की शर्ट अधिक खरीद रहे वहीं युवाओं को शार्ट कुर्ते पसंद आ रहे हैं। शर्ट का रेट 700 से 1000 में उपलब्ध है जो पूरी तरह सूती व आरामदायक है। वहीं शार्ट कुर्ता अफगानी लुक का उपलब्ध है, जिसकी कीमत 500 रुपये से शुरू है। इनकी बिक्री इस समय सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर युवतियों की लांग कुर्ती जो काफी हल्की हे 400 से 600 की रेंज में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed