फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The transgender community created a ruckus over the incident

Maharajganj News: किन्नर समुदाय ने घटना को लेकर किया हंगामा

Thu, 20 Feb 2025 09:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 20 Feb 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
The transgender community created a ruckus over the incident
महराजगंज। कप्तानगंज कस्बे में एक बरात समारोह के दौरान डांस कर रहे डांसर अमित उर्फ गोलू की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जब शव लेकर उसके गांव सराय खुटहा उर्फ लखराव लेकर पहुंची तो किन्नर समुदाय के लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची खुटहा पुलिस ने किन्नरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं थे। खुटहा और पकड़ी मार्ग पर विरोध करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। किन्नरों ने कप्तानगंज पुलिस पर भी मामले को हल्के में लेने का आरोप लगाया। विरोध के दौरान स्थिति बिगड़ते देख खुटहा पुलिस वहां से हट गई। इसके बाद पकड़ी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें भी किन्नरों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किन्नरों ने इस घटना को हत्या करार देते हुए कहा कि अमित को जबरन नचाने और उसके साथ मारपीट करने के कारण ही उसकी जान गई है। किन्नरों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कई घंटों तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर किन्नरों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किन्नरों ने प्रदर्शन समाप्त किया। किन्नरों का आरोप है कि बरात में कुछ लोगों ने डांसर अमित को जबरन नाचने के लिए मजबूर किया और उसके साथ हाथापाई की। इस दौरान वह संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कप्तानगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। कोतवाल, सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, मामला स्थानीय पुलिस के संज्ञान में नहीं है। ऐसी कोई बात नहीं हुई है। कहीं कोई प्रदर्शन या हंगामा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed