फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The transformation of VBG Ramji Park in Odwaliya has become a center of attraction.

Maharajganj News: ओड़वलिया के वीबीजी रामजी पार्क का कायाकल्प बना आकर्षण का केंद्र

Tue, 27 Oct 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The transformation of VBG Ramji Park in Odwaliya has become a center of attraction.
निचलौल। विकासखंड निचलौल की ग्राम पंचायत ओड़वलिया में वीबीजी रामजी पार्क का सुंदरीकरण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी चित्रकारी, रोशनी और पौधरोपण से पार्क की सूरत बदल गई है। मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी यहां रुककर कुछ पल सुकून बिताने लगे हैं। पार्क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जिले से लेकर पंचायती राज विभाग तक इसकी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में राज्य वित्त और 15वें वित्त आयोग की धनराशि से पार्क का सुंदरीकरण कराया गया है। इसमें प्रकाश व्यवस्था, यात्री शेड, एक कमरे का निर्माण, आकर्षक पेंटिंग और पौधरोपण कराया गया है। परिसर में बना वाटर फाउंटेन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। रात में रोशनी के बीच पार्क की सुंदरता और बढ़ जाती है। बैठने की सुविधा और व्यवस्थित परिसर के कारण यह स्थान ग्रामीणों के साथ राहगीरों के लिए भी उपयोगी बन गया है।
विज्ञापन

पार्क के कायाकल्प की तस्वीरें पंचायती राज विभाग के पोर्टल और सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, बीडीओ संतोष कुमार यादव, एपीओ शिवेंद्र सूर्यवंशी, ग्राम प्रधान मनोज कनौजिया, ग्राम पंचायत सचिव सोनू यादव और सीई प्रशांत सिंह ने भी इससे जुड़ी पोस्ट साझा की हैं। इसके बाद पार्क के विकास कार्यों की चर्चा अन्य ग्राम पंचायतों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मनोज कनौजिया ने बताया कि शासन-प्रशासन और अधिकारियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन में पार्क का कायाकल्प कराया गया है। कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए वह प्रतिदिन मौके पर रहकर मजदूरों के साथ निर्माण कार्य की निगरानी करते थे। उन्होंने कहा कि गांव में उपयोगी और आकर्षक सार्वजनिक स्थल विकसित करने का प्रयास किया गया, जिसकी सराहना से उत्साह बढ़ा है।
ग्राम पंचायत सचिव सोनू यादव ने बताया कि शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ निर्माण में जरूरी सुविधाओं और सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है।


अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणा
बीडीओ संतोष कुमार यादव ने बताया कि ओड़वलिया का पार्क ग्रामीण विकास के लिए सकारात्मक उदाहरण है। उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्य की निगरानी की थी। प्रयास है कि अन्य ग्राम पंचायतों में भी उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक और उपयोगी बनाया जाए। पार्क का कायाकल्प इस बात का उदाहरण है कि सरकारी धन से विकसित सार्वजनिक परिसंपत्तियां लोगों के दैनिक जीवन में भी उपयोगी साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed