फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The third Friday prayer of Ramadan was performed with devotion

Maharajganj News: अकीदत के साथ अदा की गई रमजान महीने के तीसरे जुमे की नमाज

Fri, 21 Mar 2025 07:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Mar 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
The third Friday prayer of Ramadan was performed with devotion
महराजगंज/मिठौरा। जिले में रमजान महीने के तीसरे जुमे की नमाज रोजेदारों ने अकीदत के साथ अदा की। उन्होंने देश में खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


जनपद के निचलौल, ठूठीबारी, नौतनवा, परतावल, घुघुली, निचलौल, पनियरा, फरेंदा, नौतनवा, धानी, लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज, मिठौरा, सिंदुरिया आदि मस्जिदों में रमजान महीने के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़कर अपने गुनाहों से माफी मांगी। जनपद के सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के बच्चे-बूढ़े, युवाओं की भारी भीड़ जुटी रही। रमजान महीने के दूसरे अशरे (हिस्से) मगफिरत (गुनाहों से माफी मांगने) का रोजा जुमे के दिन खत्म हो गया। शनिवार से तीसरे अशरे के जहन्नम से आजादी का अशरा शुरू होगा।
विज्ञापन

परसा चक गोबरही स्थित रजा जामा मस्जिद के ईमाम हाफिज इमरान ने जुमे की नमाज अदा कराई। तकरीर करते हुए कहा कि इस्लाम के मुताबिक रमजान महीने के दूसरे अशरे (हिस्सा) मगफिरत अर्थात अल्लाह से अपने गुनाहों से माफी का आज 20 रोजा चल रहा है, जो भी मुसलमान रमजान के रोजे रखता है। सच्चे दिल से अपने गुनाहों का प्रायश्चित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लाह उसके सारे गुनाहों को माफ कर देता है। रमजान के महीने में रहमत के दरवाजे खुल जाते हैं। इस अशरे में गुनाहगारों की तौबा (माफी) कुबूल की जाती है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद ने फरमाया वह शख्स बदनसीब है जिसने माहे रमजान को पाया और अपने रब को राजी न कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed