{"_id":"665c8738dfc0e02e2e06dbcb","slug":"the-temperature-was-40-degrees-people-were-suffering-from-humidity-maharajganj-news-c-206-1-go11002-123829-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 40 डिग्री रहा तापमान, उमस से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 40 डिग्री रहा तापमान, उमस से लोग बेहाल
Sun, 02 Jun 2024 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 02 Jun 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। द्रोणी परिवर्तन के कारण प्रदेश के उत्तरी भाग में आ रही नमी युक्त पुरवा हवा ने तापमान गिरा दिया है। शुक्रवार को जहां तापमान 44 डिग्री था वहीं शनिवार को 42 तो रविवार को 40 रिकार्ड किया गया। दोपहर 12 बजे तक धूप बादलों के बीच अठखेलियां करता रहा फिर भी लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल दिखे।
रविवार को सुबह धूप न निकलने व कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के कारण मौसम सुहावना बना रहा। 10 बजे के बाद भी धूप बादलों की ओट से गर्माहट बरसाती रही, जिससे लोग परेशान रहे। हवा न चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। दोपहर एक बजे धूप निकली तो कोई धूप में निकलने का साहस नहीं कर सका। शाम चार बजे तक तेज धूप का क्रम बरकरार रहा। लोग धूप से बचकर सड़क पर कपड़ा बांधकर चलते देखे गए। दुकानों के बंद होने के कारण लोग ठंडे पानी अथवा ठेले पर शिकंजी अथवा आम पना का लुत्फ भी नहीं उठा सके। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के भूगोल विभागाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमी भाग से आ रही नमी युक्त हवाओं से गर्मी कम हुई है, लेकिन बुधवार से दोबारा इसका प्रकोप रहेगा। संवाद