{"_id":"689b9d8df5b1d47baf04eea6","slug":"the-temperature-rose-due-to-bright-sunshine-throughout-the-day-and-dropped-due-to-rain-in-the-evening-maharajganj-news-c-206-1-go11002-157069-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पूरे दिन चटख धूप से चढ़ा पारा, शाम को बारिश से लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पूरे दिन चटख धूप से चढ़ा पारा, शाम को बारिश से लुढ़का
विज्ञापन
एनएच 730 फरेंदा मार्ग पर मंगलवार को देर शाम अचानक मौसम बदलने से झमाझम बारिश शुरू हो गई।इस दौरान
खिसक रही मानसूनी द्रोणिका से भारी बारिश का अलर्ट
संवाद न्यूज़ एजेंसी
महराजगंज। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब के प्रभाव से सक्रिय द्रोणी मानसून खिसक रहा है। इससे दो दिन लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मंगलवार दिन में चटख धूप के कारण तापमान चढ़कर 34 डिग्री पहुंच गया जो शाम पांच बजे के बाद हुई बारिश व हवा से सामान्य होकर पुराने स्तर पर लौट आया। अधिकतम 34 तो न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।
पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के लगभग सभी जनपदों में सक्रिय मानसून द्रोणी होकर अरुणाचल प्रदेश की तरफ सोमवार देर रात्रि से खिसकने लगा। इसके प्रभाव से मंगलवार सुबह आठ बजे से चटख धूप ने तपिश बांटने का कार्य किया और 27 डिग्री से बढ़कर अधिकतम तापमान 11 बजे 34 डिग्री तक जा पहुंचा। यह स्थिति लगभग शाम तीन बजे तक बनी रही। इसके बाद काले बादल छाने व तेज हवा के साथ लगभग 40 मिनट तक अच्छी बारिश होने से तापमान 30 डिग्री खिसक कर पहुंचा। बादलों के छाए रहने के कारण बारिश एक बार रात में जरूर होगी। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि भारी बारिश की संभावना आगे बन रही है।
-- -- -- -- --
यूपी में सक्रिय मानसून लगभग एक सप्ताह पूर्व द्रोणी हो गया था। मौजूदा परिस्थितियों में यह उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब क्षेत्र के प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश की तरफ खिसक रहा है। इस प्रभाव से भारी से बहुत भारी बारिश, मेघगर्जन व बिजली गिरने की संभावना के चलते महराजगंज जनपद अलर्ट श्रेणी में शामिल किया गया है। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र