फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The temperature reached 40 degrees, the sun and humidity made people sweat.

Maharajganj News: 40 तक पहुंचा पारा, धूप और उमस ने छुड़ाया पसीना

Tue, 02 Jun 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 40 degrees, the sun and humidity made people sweat.
दिन में कड़ी धूप के दौरान सड़कों पर कम रही लोगों की आवाजाही।
सोमवार को अधिकतम 40 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तापमान
विज्ञापन

महराजगंज। भीषण गर्मी और उमस ने सोमवार को पूरे दिन लोगों को काफी परेशान किया। दोपहर 12.30 बजे के बाद बादलों की आवाजाही शुरू होने से उमस और बढ़ गई। लोग पसीना से तरबतर हो गए। सोमवार अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 27 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
दो दिन पहले आई आंधी के बाद मौसम विभाग ने चार जून तक बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को सुबह तेज धूप के बाद बादलों की आवाजाही तो दिखी लेकिन बारिश नहीं होने के कारण उमस से लोग बेहाल दिखे। 12.30 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। इससे उमस और बढ़ गई। लोग पसीना से तरबतर हो गए। पंखा और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते दिखे। गर्मी को देखते हुए जगह-जगह गन्ने के जूस, खीरा, ककड़ी, बेल का जूस, शिकंजी, सत्तू की खूब बिक्री हो रही है। सुबह से लेकर शाम तक शीतल पेय पदार्थों की दुकानें सजी रह रही हैं। उमस के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। डॉक्टर लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चार जून तक बारिश के आसार हैं। बारिश होने पर लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल जाएगी। इस बीच जरूरत पड़ने पर ही धूप में घर से निकलें।
- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed