फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The team will see the reality of cleanliness in bodies from March 1 to 28

निकायों में एक से 28 मार्च के बीच स्वच्छता की हकीकत देखेगी टीम

Fri, 15 Jan 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
The team will see the reality of cleanliness in bodies from March 1 to 28
निकायों में एक से 28 मार्च के बीच स्वच्छता की हकीकत देखेगी टीम
विज्ञापन

-नार्स की टीम द्वारा जिले के सभी नगर पालिका व नगर पंचायत में स्वच्छता की देखी जाएगी हकीकत, मंत्रालय को रिपोर्ट देगी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में सक्रिय रूप से कार्य करने वाली तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायतों में स्वच्छता की हकीकत देखने के लिए नार्स की टीम जिले में आएगी। एक से 28 मार्च के बीच में टीम के सदस्य अलग-अलग समूह में जिले के सभी निकायों में भ्रमण कर स्वच्छता की स्थिति को देखेंगे तथा अपनी रिपोर्ट पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय को सौंपेंगे।

शासन द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले निकायों को प्रति वर्ष पुरस्कृत किया जाता है। सभी निकायों द्वारा स्वच्छता को लेकर अपने स्तर से विशेष प्रयास किया जाता है तथा किसी भी स्तर पर कमी न रहे, इसके लिए कार्य भी किए जाते हैं। इन दिनों आमजन के फीडबैक को लेकर कवायद की जा रही है। ऐसे में सभी निकाय चाहते हैं कि वे जिले में पहले नंबर पर बने रहें। केंद्र स्तर से आने वाली नार्स की टीम भी एक से 28 मार्च के बीच में जिले के सभी निकायों में घूमकर स्वच्छता की स्थिति को देखेगी तथा अपनी रिपोर्ट स्वच्छता व पेयजल मंत्रालय को सौंपेगी। उनके द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट तथा निकायों से मिले नागरिक फीडबैक(सिटीजन फीडबैक) में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले निकायों को पुरस्कृत भी किया जाता है। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के जिला प्रबंधक सौरभ ने बताया कि निकायों में नागरिकों से फीडबैक लिए जाने का कार्य जारी है। नार्स की टीम एक से 28 मार्च के बीच जिले के निकायों में स्वच्छता की स्थिति देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed