फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The taste of samosas made us self-reliant

Maharajganj News: समोसे के जायके ने बना दिया आत्मनिर्भर

Sat, 14 Mar 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The taste of samosas made us self-reliant
स्वाद में बड़ी दुकानों को मात दे रही प्रेरणा कैंटीन
विज्ञापन

20 रुपये प्लेट में बेचती हैं चटनी सहित गर्म समोसा
महराजगंज। फरेंदा ब्लॉक परिसर में हेमलता का प्रेरणा कैंटीन के समोसे की खुश्बू न सिर्फ ब्लाॅक में फरियाद करने वालों बल्कि ब्लाॅक के कर्मचारियों व अधिकारियों को भी खींच लाती है। लोग इसे इतना पसंद कर रहे हैं कि समोसा रुपये प्रति प्लेट की दर से बिकने वाला समोसा प्रतिदिन करीब एक हजार पीस बिक रहा है।
फरेंदा विकास खंड के भगवत नगर परसिया की रहने वाली हेमलता पांच वर्ष पहले मां दुर्गा एसएचजी से जुड़ीं। उनका समूह कुल्हड़ व मिट्टी के बर्तन तैयार करता है। पिछले वर्ष ब्लॉक परिसर में प्रेरणा कैंटीन तैयार हुई तो चाय नाश्ता बिक्री के लिए हेमलता ने भी आवेदन किया। विभाग ने एसएचजी के बेहतर कार्य देख उन्हें कैंटीन आवंटित किया। कैंटीन मिलने के बाद तत्काल पूंजी के लिए उन्हें बीएमएम अनिल विश्वकर्मा ने विभागीय सहयोग दिलाया। कैंटीन पर हेमलता ने पहला उत्पाद समोसा व कुल्हड़ चाय का शुरू किया। धीरे-धीरे लोग इसे पसंद करने लगे।
विज्ञापन

मौजूदा समय में ब्लॉक परिसर के इस छोटे कैंटीन से 20 रुपये प्लेट गर्म समोसे हरी धनिया व इमली चटनी के साथ सर्व करना शुरू किया। इसका जायका लोगों को इस कदर भाया कि बिक्री प्रतिदिन एक हजार पीस से अधिक की हो रही है। इसी तरह कुल्हड़ चाय भी खूब बिकती है। कुल्हड़ मां दुर्गा एसएचजी से पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एनआरएलएम की टीम फरेंदा में बेहतर काम कर रही है। ब्लॉक प्रशासन उनका हर तरह से सहयोग करता है।
-अतुल कुमार, बीडीओ फरेंदा
-------
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य ही यही है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें आय का जरिया दिया जाए। यह सभी कर्मचारियों की निष्ठा से जनपद में संभव होता दिख रहा है।
-मो. जाकिर, उपायुक्त एनआरएलएम, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed