फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The swings of Itahiya fair were auctioned for Rs 25.25 lakh.

Maharajganj News: 25.25 लाख रुपये में नीलाम हुए ईटहिया मेले के झूले

Fri, 05 Jul 2024 09:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 Jul 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
The swings of Itahiya fair were auctioned for Rs 25.25 lakh.
निचलौल। क्षेत्र में मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर ईटहिया मेले के लिए बगैर टेंडर के तहसील सभागार में नीलामी आयोजित की गई। नीलामी में पांच बोलीदाता शामिल हुए। इस दौरान सावन मेले के लिए 25.25 लाख रुपये में झूले की नीलामी पूरी हुई। इस राशि को मंदिर समिति में जमा किया जाएगा। नीलामी को लेकर तहसील में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल बना रहा। मेले में झूले के लिए पहली बार नीलामी हुई। इससे पहले बगैर नीलामी के ही मंदिर समिति की ओर से तय रसीद शुल्क पर झूले लगते थे।
विज्ञापन

नीलामी की अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने बताया की आगामी 22 जुलाई से शुरू हो रही सावन मेले के लिए ईटहिया शिवमंदिर पर झूला लगाने के लिए पांच बोलीदाताओं ने बोली लगाने के लिए तहसील में आवेदन जमा किया था। जिसके क्रम में तहसील सभागार में नीलामी की बोली लगाई गई। बोली में अवनींद्र कुमार उर्फ टेनी निवासी वार्ड नंबर 7 आजाद नगर हाटा कुशीनगर ने सर्वाधिक 25.25 लाख रुपये की बोली लगाकर झूले लगाने के लिए अनुमति अपने नाम कर लिया। जबकि फैसल रईस निवासी 146 वाइस मंडी इलहाबाद ने 25 लाख रुपये की बोली लगाकर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं बोलीदाता विपिन कुमार निवासी मोहल्ला लोकमन कायमगंज फर्रुखाबाद, संतोष कुमार गुप्ता निवासी अयोध्याचक गोरखपुर,सहबाद अली निवासी 146 वाइस मंडी इलहाबाद 18 से 21 लाख के बीच बोली लगाने के बाद नीलामी से बाहर हो गए। इन्होंने आगे कहा की मेले में लगने वाले झूले की रेट मंदिर समिति के बैठक में तय की जाएगी। ताकि लोग निर्धारित दामों के अनुसार ही झूलों का लुत्फ उठा सके। इतना ही मेले में श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ को देखते हुए झूले संचालक को सुरक्षा से संबंधित हर बिंदुओं पर सतर्कता बरतने के लिए निर्देश जारी किया गया है। इस दौरान कानुगों मनीष पटेल, लेखपाल अजय कसौधन, ग्राम प्रधान राजेश यादव, मंदिर के पुजारी मुन्ना गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed