फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The suspended headmistress is not obeying the officer's orders.

Maharajganj News: निलंबित प्रधानाध्यापिका नहीं मान रही अधिकारी का आदेश

Thu, 27 Nov 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The suspended headmistress is not obeying the officer's orders.
मामले से उच्चाधिकारी को अवगत करा दिया गया है: एबीएसए
विज्ञापन

पनियरा। वार्ड नंबर 11 में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका को एमडीएम की रकम में हेराफेरी करने के आरोप में 12 नवम्बर को विभाग ने निलंबित करके दूसरे विद्यालय पर अटैच कर दिया था। लेकिन प्रधानाध्यापिका विभाग के आदेश को दरकिनार करते हुए विभाग में मेडिकल लीव भेज दिया। विभाग ने इसे अस्वीकृत कर दिया। इसके बावजूद इसके वह स्वयं के निर्णय पर अड़ी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानाध्यापिका ने निलंबित होने के बावजूद वित्तीय चार्ज को किसी को नहीं दिया है। इस वजह से विद्यालय में मिड डे मिल बनाने में असुविधा हो रही है। खण्ड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि सभासद की शिकायत पर उनके विरुद्ध विभागीय जांच हुई थी। जांच के बाद उन्हें निलंबित करते हुए दूसरे विद्यालय में अटैच कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका ने मेडिकल की अर्जी भेजी है लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। विभाग से आगे जो निर्णय लिया जाएगा उसका अनुपालन कराऊंगा। उल्लेखनीय है कि वार्ड 11 गांधीनगर के सभासद संजय कुमार की शिकायत के अनुसार वह दो अप्रैल 2024 से मीनू के अनुसार मिड डे मील बनवा रहे हैं। जो भी एमडीएम की राशि शासन से आती है, उन्हें पूरी नहीं मिलती है। प्रधानाध्यापिका सरिता ने बताया कि इतना ही आता है। मार्च 2025 तक जो भी भुगतान उन्हें मिला है, वह चेक के जरिए मिला है और अप्रैल 2025 का भुगतान 7,140 नकद दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed