फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The sun increased the heat in the afternoon, there is a possibility of rain today and tomorrow

Maharajganj News: दोपहर में धूप ने तपिश बढ़ाई, आज और कल बारिश के आसार

Mon, 16 Jun 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The sun increased the heat in the afternoon, there is a possibility of rain today and tomorrow
- 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान, मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को बदलाव की जताई संभावना
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार की सुबह बादल छाए रहे। हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम ने करवट बदली और कुछ ही घंटों में चटख धूप खिल गई। तापमान में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया। इससे उमस और तपिश बढ़ गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन इसने 48 डिग्री तापमान का अहसास कराया।
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से शनिवार को सुबह बादलों के बिन बरसे लौट जाने से धूप की तपिश ने पूरे दिन लोगों को झुलसाया। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। उमस भरी गर्मी का दौर देर रात तक बना रहा। रात करीब 11 बजे के बाद हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। रविवार के तड़के बादलों ने आसमान में डेरा डाला। साथ-साथ हवा की 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा से लोगों को काफी राहत मिली। दोपहर करीब होते ही बादल छंट गए और लोगों का सामना तपती धूप से हुआ, जिसने तपिश बांटने में कोई कमी नहीं छोड़ी। शाम पांच बजे तक धूप की तेजी और उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज होने से के बाद भी उमस बनी रही, जिससे लोग परेशान और पसीने से तरबतर रहे।
विज्ञापन

-------
पूर्वी यूपी और बिहार-बंगाल के बीच क्षोभ मंडल एक नया चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हुआ है। लौटते पश्चिमी विक्षोभ से समागम कर तापमान में गिरावट लाएगा। सोमवार और मंगलवार को मेघगर्जन, वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है। हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed