{"_id":"65c39ccd8a96e299da089adf","slug":"the-sun-came-out-westerly-winds-increased-the-melting-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115320-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धूप निकली, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धूप निकली, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन
Wed, 07 Feb 2024 08:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 07 Feb 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। दिन में तेज धूप के बाद भी गलन से राहत नहीं मिली। पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार फिलहाल बूंदाबांदी की संभावना नहीं है लेकिन तीन दिन तक पछुआ हवाएं चलने से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
जिला अस्पताल परिसर में तीमारदारों के साथ मरीज भी धूप में बैठे रहे। पहाड़ों पर बर्फबारी जिस तरह से हो रही है, यही कारण है कि मैदानी भागों में ठंड भी बढ़ी है। बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में धूप इतनी अच्छी हुई कि घरों में जहां लोग छतों पर धूप सेंकने पहुंचे वहीं अन्य दिनों की तुलना में पार्काे भी चहल-पहल अधिक दिखी। पछुआ हवा 23 किलोमीटर की रफ्तार से चलती रही। यहीं कारण है कि गलन भी बढ़ी रही। धूप होने के बाद गलन हो रही थी। दूसरी ओर से किसानों ने खेतों में सिचाई के बाद यूरिया का छिड़काव शुरू कर दिया।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी नम हवाओं की वजह से ही गलन रही। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की जगह बढ़कर बुधवार को 22 तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 8 से कम होकर 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज नहीं होने की संभावना है।