{"_id":"6887d06034523311f90209c6","slug":"the-sub-centre-has-been-closed-for-three-months-anms-sit-at-the-anganwadi-centre-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155808-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उपकेंद्र तीन माह से बंद, आंगनबाड़ी केंद्र पर बैठतीं हैं एएनएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उपकेंद्र तीन माह से बंद, आंगनबाड़ी केंद्र पर बैठतीं हैं एएनएम
Tue, 29 Jul 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सिसवा अमहवा में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पिछले तीन महीनों से बंद पड़ा है। वहीं एएनएम आंगनबाड़ी केंद्र पर बैठती है। गांव के लोगों को बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। विभाग का दावा है कि उप केंद्र जर्जर हो चुका है।
सिसवा अमहवा के धीरज वर्मा ने बताया कि पहले इस उपकेंद्र पर एएनएम, सीएचओ नियमित रूप से उपलब्ध रहते थे,लेकिन पिछले तीन महीनों से कोई कर्मचारी यहां नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद होने से टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी होती है, जिससे खासकर गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के अभिभावकों को परेशानी हो रही है। सीमा ने बताया कि उपकेंद्र का भवन जर्जर और परिसर में घास है।
सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि पहले यह स्वास्थ्य उपकेंद्र था,लेकिन अब इसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में परिवर्तित किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां सीएचओ तैनात थीं,लेकिन वह पिछले चार महीनों से हेल्थ वेलनेस सेंटर पर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
उनकी सेवा समाप्त करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पास के आंगनबाड़ी केंद्र पर एएनएम टीकाकरण करती हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर ढंग से मुहैया कराने का प्रयास जारी है।