{"_id":"665f0d741fa9c50de40a532d","slug":"the-strength-of-the-second-hat-trick-was-visible-the-margin-of-victory-reduced-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123952-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दूसरी हैट्रिक का दिखा दम, जीत का अंतर हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दूसरी हैट्रिक का दिखा दम, जीत का अंतर हुआ कम
Tue, 04 Jun 2024 06:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भाजपा की सबसे सेफ सीट मानी जाने वाली महराजगंज लोकसभा में पंकज चौधरी ने एक बार फिर कमल खिलाकर जहां अपनी जीत की दूसरी हैट्रिक लगाई है, वहीं कांटे की टक्कर में कम हुए जीत के अंतर ने महराजगंज में नये राजनीतिक समीकरणों को जन्म दे दिया है। वैसे तो राजनीतिक गणित सेट करने में माहिर पंकज चौधरी ने लगातार तीसरी जीत के साथ दूसरी हैट्रिक लगाते हुए महराजगंज में सातवीं बार कमल खिलाने में सफल हुए हैं। जीत के अंतर में कमी ने केंद्रीय मंत्री के माथे पर थोड़ा बल जरूर ला दिया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता और मंत्री समर्थक अबकी बार 10 लाख पार का नारा देकर चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन दस लाख पार तो दूर की बात केंद्रीय मंत्री अपने पुराने मतों के बराबर भी मत नहीं पा सके। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने रिकार्ड 726349 मत पाकर सपा के कुंवर अखिलेश को 340424 मतों से शिकस्त दी थी, लेकिन इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी से सीधी टक्कर में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने भले ही चुनाव जीत ली हो लेकिन उन्हें हर बूथ पर मिली कड़ी टक्कर और अपने बूथ पर मिली शिकस्त ने उनकी जीत के खुशियों के रंग में थोडा भंग जरूर डाला है, लेकिन सातवीं बार भाजपा और पंकज को मिली जीत से उनके समर्थक उत्साहित हैं। इस बार 35451 मतों के अंतर से जीत मिली है।