{"_id":"699cb9909315741fc50dd33b","slug":"the-srm-team-inspected-the-chc-and-checked-the-arrangements-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-172216-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसआरएम की टीम ने सीएचसी का निरीक्षण कर परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसआरएम की टीम ने सीएचसी का निरीक्षण कर परखी व्यवस्था
विज्ञापन
दो सदस्यीय टीम में शामिल थे डॉ. जेपी कुशवाहा और प्रदीप कुमार सिंह
निचलौल। शहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को एसआरएम की टीम ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों में हलचल मची रही।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ईश्वर शरण ने बताया कि दो सदस्यीय टीम में शामिल डॉ. जेपी कुशवाहा और प्रदीप कुमार सिंह ने सबसे पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर कपरौली का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचओ राहुल व एएनएम मंदाकिनी मौजूद रहे। टीम ने इनसे यहां पर दी जा रही सेवाओं, टीबी, कैंसर, शुगर आदि एनसीडी बीमारी के लिए की जा रही स्क्रीनिंग तथा एएनएम के जरिए गर्भवती महिला व शिशुओं के टीकाकरण सहित अन्य सेवाओं के बारे में, उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर रुद्रौली का निरीक्षण किया।
यहां सीएचओ सलोनी उपस्थित रहीं। टीम ने सामुदायिक केंद्र में ओपीडी में लाभार्थियों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी व प्रसव केंद्र में जन्मे बच्चों के टीकाकरण की स्थिति व स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान स्त्रीरोग विशेषज्ञ अंजनी सिंह व स्टाफ नर्स वंदना यादव, गीता गुप्ता उपस्थित रहीं।