फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The spark of suspicion ignited the fire

Maharajganj News: शक की चिंगारी ने भड़काई आग

Tue, 17 Jun 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 17 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The spark of suspicion ignited the fire
फरेंदा। पति-पत्नी के रिश्तों में शक की एक चिंगारी ने आग भड़का दी। एक-दूजे पर दोनों में इतना शक था कि आए दिन इसको लेकर विवाद होता था। इससे आसपास के लोग भी परेशान रहते थे। इन दोनों के हर रोज के विवाद ने रविवार को नया मोड़ ले लिया।
विज्ञापन

पति गोविंद इतना आक्रोशित हो गया कि, उसे गर्भवती पत्नी के पेट में पल रहे बच्चे पर भी रहम नहीं आई। गुस्से में पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की, इस बीच बच्चे ने पेट में ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गनेशपुर निवासी गोविंद की सात साल पहले पोखरभिंडा के सेखुअनवां निवासी सुमन से शादी हुई थी। उसकी पांच वर्ष की एक बेटी गुड्डी भी है। गोविंद लुधियाना में रहकर सिलाई का काम करता है। शादी के दो साल तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच एक-दूसरे पर शक करने को लेकर तनाव बढ़ता गया। विवाद के कारण पत्नी अक्सर मायके में ही रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद के पिता की नाै जून को मौत हो गई थी। इसकी सूचना पाकर दो दिन पूर्व घर आया था। उसके भाई भी घर पहुंचे हैं। इसके बाद वह पत्नी को लेने के लिए अपने ससुराल पोखरभिंडा के सेखुअनवां पहुंच गया। उसकी हरकतों से आजीज पत्नी उसके साथ आने के लिए राजी नहीं थी। काफी मान-मनौवल के बाद पत्नी को लेकर घर पहुंचा था। उसके बाद दोनों के बीच चरित्र को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विवाद में दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। उसी बीच रविवार की रात में पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया, जिसमें पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। पत्नी पुलिस के सामने चिल्ला-चिल्लाकर पति पर जलाने का आरोप लगा रही थी। घटना के बाद से पति गोंविंद फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच शादी के बाद से ही आए दिन विवाद होता रहता है।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं उसकी बेटी गुड्डी अपने ननिहाल में है। गांव के चौकीदार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होने की बात कही जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed