फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The slip will be generated as soon as the QR code is scanned

Maharajganj News: क्यूआर कोर्ड स्कैन करते ही बन जाएगी पर्ची

Thu, 27 Feb 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The slip will be generated as soon as the QR code is scanned
महराजगंज। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्ची बनवाने के लिए लगने वाली लंबी कतारों से जल्द मरीजों को छुटकारा मिल जाएगा। बस एक क्यूआर कोड स्कैन करते ही ओपीडी के लिए मरीजों की पर्ची बन जाएगी।
विज्ञापन

इससे न सिर्फ मरीजों का समय बचेगा, बल्कि उन्हें लंबी लाइनों में लगने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। जानकारी के अनुसार, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। वर्तमान में जिले में कुल 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। जहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

पर्ची बनवाने के लिए मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। नई व्यवस्था से मरीजों को इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब जल्द ही क्यूआर कोड सिस्टम से पर्ची बनेगी। मरीजों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड आधारित ओपीडी पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। इससे मरीजों को लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा और उन्हें तुरंत इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed