फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Shiva temple echoed with the chants of Har Har Mahadev.

Maharajganj News: हर हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

Mon, 29 Jul 2024 06:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 29 Jul 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
The Shiva temple echoed with the chants of Har Har Mahadev.
महराजगंज। सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में ओम नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सबसे अधिक श्रद्धालु इटहिया शिव मंदिर पर पहुंचे। इसके अलावा शहर के सिंचाई कॉलोनी, बड़हरा, कटहरा शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शहर में सिंचाई कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सोमवार भाेर से ही लोग जलाभिषेक करने पहुंचने लगे थे। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसाार, पंचमुखी शिवमंदिर इटहिया में जलाभिषेक करने के लिए नेपाल, बिहार समेत आसपास के जिले से श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार रात दो बजे से ही मंदिर परिसर में पश्चिमी गेट से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित नहर तक भक्तों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

मंदिर के द्वितीय पुजारी कन्हैया गिरी साधू-संतों के साथ मंदिर का पूरबी कपाट खोल विधि-विधान से पंचमुखी भगवान भोलेनाथ की जलाभिषेक आरती की। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पश्चिमी द्वार खोला गया। उसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं त्रिवेणी धाम से जल लेकर आए कांवड़ियों ने वेदमंत्रों के उच्चारण से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया की ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे की मदद से मेला परिसर की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मंदिर के सह पुजारी मुन्ना गिरी ने बताया की सावन माह में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने से सुख-शांति मिलती है।
बागापार प्रतिनिधि के अनुसार, सदर ब्लाॅक क्षेत्र के कटहरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। सुबह होते-होते पूरा मेला परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। कांवड़ दल में शामिल युवा रोहिन नदी से जल भरकर भगवान शिव को जलाभिषेक करने मंदिर पर पहुंचे और भोलेनाथ जलाभिषेक कर आशीर्वाद मांगा। बच्चों ने झूले और चरखी का आनंद उठाया तो महिलाओं ने श्रृंगार प्रसाधन की खूब खरीदारी की।

मंदिर के संरक्षक मिथिलेश सिंह ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह ने सपरिवार भगवान शिव को जलाभिषेक किया और मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान इंस्पेक्टर संजय सिंह यादव, ग्राम प्रधान कमलेश सिंह लेखपाल सुनील यादव, मंदिर समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश राय, विद्यासागर यादव, इंद्रजीत, गोलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed