{"_id":"657df63eac5e95d4b30fb945","slug":"the-school-building-is-dilapidated-the-future-of-tomorrow-is-studying-in-the-verandah-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11764-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कूल का भवन जर्जर, बरामदे में पढ़ रहे कल के भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कूल का भवन जर्जर, बरामदे में पढ़ रहे कल के भविष्य
Sun, 17 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
पनियरा। विकास खंड पनियरा के डोमरा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो गया है। छत का सीमेंट गिरने लगा है। भवन का निर्माण न होने के कारण बच्चे जर्जर भवन में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं, जिससे खतरा बना हुआ है। विद्यालय के भवन के निर्माण की कई बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय डोमरा की बिल्डिंग काफी पुरानी हो गई है। विद्यालय में तीन कक्ष हैं और तीनों कक्ष जर्जर हो गए हैं। भवन जर्जर होने के कारण कक्ष की छत का सीमेंट गिरने लगा है। इससे कारण बच्चे बरामदे में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। ऐसा नहीं है कि इस बारे में विभागीय अधिकारियों को जानकारी नहीं है। मगर जानकारी के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। कक्षा छह में 14, कक्षा सात में 24 और कक्षा आठ में 12 बच्चों को एक साथ पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक अमिय कुमार दूबे ने बताया कि जर्जर भवन के बारे में खंड शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि भवन का निर्माण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। धन स्वीकृत होने के बाद ही विद्यालय का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।