{"_id":"688a6db3b21278416b05f3c7","slug":"the-salary-of-the-superintendent-and-health-workers-was-stopped-for-not-giving-injection-to-the-victim-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-155976-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पीड़ित को सुई न लगाने पर अधीक्षक व स्वास्थ्यकर्मियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पीड़ित को सुई न लगाने पर अधीक्षक व स्वास्थ्यकर्मियों का रोका वेतन
Thu, 31 Jul 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में समय से अस्पताल न पहुंचना व मरीज का सुई न लगाना अस्पताल के कर्मचारियों पर भारी पड़ गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अधीक्षक व चिकित्सक सहित फार्मासिस्ट व पैरामेडिकल का एक दिन का वेतन बाधित करते स्पष्टीकरण तलब किया गया।
बुधवार की सुबह करीब नौ बजे एक पीड़ित अस्पताल पर एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचा। जहां पर न तो चिकित्सक मिले न ही फार्मासिस्ट। उसने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो उनके चाचा उमेश मिश्रा ने मुख्य चिकित्साधिकारी महराजगंज से शिकायत दर्ज कराया। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि सुबह आठ बजे से दो बजे तक अस्पताल चलता है उसके बावजूद 24 घंटे अस्पताल पर इमरजेंसी सेवा संचालित होती है। अस्पताल के कर्मचारियों का अस्पताल पर समय से न पहुंचना घोर लापरवाही है। सीएमओ ने ड्यूटी पर कार्यरत सभी कर्मचारियों का 30 जुलाई का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद