फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The role of Hindu society is important in nation building.

Maharajganj News: राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका महत्वपूर्ण

Tue, 13 Jan 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The role of Hindu society is important in nation building.
महराजगंज। अमरुतिया स्थित गायत्री बस्ती में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में गायत्री मन्दिर परिसर में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजू ने कहा कि संस्कृति की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा, तभी सशक्त भारत का सपना साकार हो सकता है।
विज्ञापन




विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थनगर विभाग के सद्भाव प्रमुख ज्योतिषमणि ने सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे तथा संगठन की शक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को याद दिलाया कि सामाजिक समरसता ही समाज की मजबूती का आधार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्नी आग्रहरी ने की। गायत्री शक्तिपीठ के संत रामकरण ने समाज को सद्भाव एवं धर्म के पथ पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह नगर कार्यवाह विशाल के साथ विष्णु, संजय, गोलू, वेंकटेश, विवेक, मनीष, आर्यन, पप्पू व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed