{"_id":"6a2485b678da2344200b1319","slug":"the-role-of-education-is-important-in-building-a-developed-india-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-178741-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति तथा विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर की गई चर्चा
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को नगर स्थित सोनपती देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ संवाद कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों, नई शिक्षा नीति तथा विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब शिक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनेगी।
उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी प्राप्त किए। इस दौरान शिक्षकों ने उच्च शिक्षा, डिजिटल संसाधनों, कौशल विकास और छात्राओं के सर्वांगीण विकास से जुड़े अपने विचार साझा किए। पंकज चौधरी ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग के सुझाव सरकार की नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार मानती है। युवाओं को आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, महाविद्यालय प्रबंधक बलराम भट्ट, विजय बहादुर सिंह, राजीव द्विवेदी, शांति शरण मिश्रा, दिवाकर सिंह, डॉ. विपिन यादव, डॉ. धर्मेंद्र सोनकर, संतोष सिंह, प्रदीप उपाध्याय सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।