{"_id":"69a2052ed6f8c4a2510c3dbb","slug":"the-road-of-padri-khurd-village-broke-down-within-two-years-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1243397-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो साल के अंदर ही टूट गई पडरी खुर्द गांव की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो साल के अंदर ही टूट गई पडरी खुर्द गांव की सड़क
विज्ञापन
जगह-जगह टूटने लगी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश
सिंदुरिया। मिठौरा क्षेत्र के पडरी गांव से पिपरिया गांव के बागीचा तक की सड़क जो निचलौल रोड से जुड़ती है मरम्मत के बाद दो साल तक भी नहीं टिक पाई। निर्माण कार्य में लगाई गई घटिया सामग्री की वजह से सड़क जगह-जगह से टूटने लगी है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार, लगभग ढाई किलोमीटर की इस सड़क की पडरी से लेकर पिपरिया गांव के बगीचा तक की मरम्मत दो साल पहले प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत लोक निर्माण विभाग ने कराई थी। यह सड़क पिपरा सोनाडी, करौता, पिपरिया गुरुगोविंदरा, पडरीखुर्द, नंदाभार, सोहगौरा, खोस्टा, रुदलापुर सहित दर्जनों गावों को जोड़ती है।
दो साल में ही सड़क के जगह-जगह टूटने से इसमें लगी सामग्री के गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। इस पर दर्जनों लोग अब तक गिरकर घायल हो चुके हैं। इतनी जल्दी सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में काफी रोष है। दिनेश दूबे, मगरु पटेल, अविनाश कुमार, देवेंद्र, वशिष्ठ नारायण शुक्ल, आशीष कुमार सहित तमाम ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारी यदि अपनी देखरेख में कार्य करवाए होते तो यह सड़क इतनी जल्दी नहीं टूटती। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजकुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।