फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The road from Belwa Square to Mahadeiya will be repaired, seven lakh rupees will be spent

Maharajganj News: बेलवा चौराहे से महदेईया मार्ग की होगी मरम्मत, खर्च होंगे सात लाख

Thu, 25 Dec 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The road from Belwa Square to Mahadeiya will be repaired, seven lakh rupees will be spent
महराजगंज। बेलवा चौराहे से महदेईया तक जाने वाले मार्ग की हालत जल्द सुधरने वाली है। इस मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य जनवरी माह के पहले सप्ताह में शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जाने वाले कार्य पर कुल सात लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बेलवा चौराहे से महदेईया तक का यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन इस सड़क से बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्री भी आवागमन करते हैं। सड़क पर गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और क्षतिग्रस्त सतह के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती थी, इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रणजीत, मनोज, सुनील, अनिल साधू, गोबिंद, बबलू, मंजीत आदि ग्रामीणों की ओर से कई बार सड़क मरम्मत की मांग उठाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed