फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The rain opened the poll of the municipality

बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल

Wed, 21 Jul 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The rain opened the poll of the municipality
लोहिया नगर मोहल्ले में सड़क पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : MAHARAJGANJ
बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल
विज्ञापन

महराजगंज। जिले भर मेें रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नगर पालिका परिषद के जलनिकासी की पोल खोल दी है।। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश जिला मुख्यालय स्थित सरकारी विभागों के परिसरों में घुटने तक पानी भर गया है। कई मोहल्लों में भी जलभराव हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह पानी लगने से संक्रामक रोग के पनपने की आशंका बढ़ गई है।
मंगलवार रात 12 से बुधवार सुबह 4 बजे तक हुई तेज बारिश से ऑफिसर्स कॉलोनी, लोक निर्माण विभाग परिसर, आबकारी विभाग परिसर में घुटने भर तक पानी लग गया है। इससे वहां रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। राजीव नगर, लोहिया नगर, विस्मिल नगर, सिविल लाइंस, शिवनगर, पड़री, सरोजनी नगर, आजाद नगर वार्ड तथा रोडवेज, बीआरसी तथा कलेक्ट्रेट आदि परिसरों में भी जलभराव हो गया है। जलभराव की जानकारी मिलने पर निकायों कर्मियों ने दिन भर पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने का कार्य किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से आवासीय कॉलोनियों में जलभराव की सूचना मिली थी। जलनिकासी के लिए नगर पालिका कर्मियों की टीम लगी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह जलभराव
ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव से आमजन को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। परतावल, पनियरा, घुघली, सिसवा, फरेंदा, धानी, बृजमनगंज, ठूठीबारी, नौतनवां व निचलौल, घुघली के जखिरा चौराहे पर बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है। सड़कों पर कीचड़ से लोग फिसल कर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed